खंड शिक्षा अधिकारियों दुद्धी आलोक यादव ने आधा दर्जन स्कूलों का किया निरीक्षण

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र
सरकार द्वारा शिक्षा को हर तरह से बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कुछ ऐसे विद्यालय है । जहां शिक्षकों कि लापरवाही से ग्रामीण इलाके के बच्चों का भविष्य अंघेरे मे लटका हुआ है ।
दुद्धी ब्लांक क्षेत्र में आने वाले कई विद्यालय के शिक्षक ऐसे हैं जो अनियमितता बरतने से गुरेज नहीं कर रहे। अध्यापकों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही लगातार बरती जा रही है। वहीं आज सोमवार को प्राथमिक विद्यालय परासपानी में शिक्षक नहीं आने से स्कूल में बच्चे खेल रहे थे। ग्राम प्रधान विमल यादव ने सेलफोन पर बताया कि स्कूल में दो शिक्षक हैं ऐसा लगता है कि दोनों शिक्षकों ने आप में समझौता कर एक सप्ताह एक शिक्षक स्कूल आएगा तो दुसरे सप्ताह दुसरा शिक्षक इसी तरह स्कूल चल रहा है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी किया गया पर कोई सुधार नहीं हैं। जिसके कारण अभिभावक अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूल में एडमिशन करा रहे हैं। सरकारी स्कूलों से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। अधिकांश शिक्षक शिक्षिकाओ को आठ बजे तक स्कूल से दुर रास्ते में स्कूल जाते देखें जातें हैं। जहां योगी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। दुद्धी ब्लांक के कुछ शिक्षको का स्कूल से गायब रहना व समय से स्कूल नहीं आने को लेकर चर्चा बना रहता है। जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी है। अभिभावकों द्वारा बार बार शिकायत के बाद भी कोई शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाता। जिससे शिक्षकों का हौसला बुलंद हैं। अभिभावकों का कहना है उच्चाधिकारियों की मिली भगत से ही शिक्षक स्कूल से गायब रहते हैं। जिसके कारण बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना पढ रहा है। जिमे काफी खर्च पड़ता है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई होती तो प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ाना पढ़ता। योगी सरकार लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करते हैं पर शिक्षा विभाग पर इसका असर नहीं हो रहा है।जहां सरकार शिक्षा पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अधर में लटका नजर आ रही है।
इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी आलोक कुमार ने बताया कि लापरवाह शिक्षको पर कार्रवाई किया जा रहा है। गायब रहने व देर पहुंचन वाले शिक्षकों के बारे जानकारी होती है तो कार्रवाई किया जाता है।
शिक्षको देर से स्कूल पहुंचने कि शिकायत होने पर खंड शिक्षा अधिकारियों दुद्धी आलोक यादव ने सोमवार को आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें कम्पोजिट विद्यालय परासपानी में आठ बजे तक कोई भी शिक्षक नहीं पहुंचे थे। बच्चे खेल रहे थे। शिक्षको द्वारा अवकाश सम्बन्धीत कोई सुचना नहीं था और ना ही मानव सम्पदा पोटर्ल पर अवकाश लिया गया था। अनुपस्थित शिक्षक रायबहादुर अनिता यादव व शिक्षा मित्र विश्वामित्र के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र भेज दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment