बग्घा सिंह/अशफाक
बीजपुर(सोनभद्र):म्योरपुर ब्लाक में विभिन्न विभागों में हो रहे विकास कार्यो में लगे गरीब आदिवासी मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।मजदूरों से तपती दुपहरी में काम कराया जा रहा है जिसका भुगतान सरकारी मानक के विपरीत 200 से 250 दिया जा रहा है कार्य 10 से 12 घण्टे कराया जा रहा है
।मजदूर देवानंद,असोक,सुंदर लाल,महीप लाल,लाइची देवी,मंतूनी,शिवकुमारी,देवकुमारी,रामप्रकाश,राज नरायन ने बताया कि पूरे दिन कड़ी मेहनत के बाद ठेकेदार किसी को 200 तो किसी को 250 रुपये ही देता है जबकि हम लोग तपती दुपहरी में काम कर रहे है अगर हम लोग मजदूरी कम की बात करते है तो हमे काम से निकालने की धमकी दी जाती है।

