ओबरा श्री श्याम महोत्सव का तृतीय आकर्षक एवं भव्य आयोजन।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया
क्राइम संवाददाता
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत के अन्तर्गत मुख्य मार्केट के राम लीला मैदान में श्री श्याम प्यारे मंडल ओबरा के तत्वधान में तृतीय श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मंडल के द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंडल के सदस्यों द्वारा बाबा श्याम का पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात बाबा के भजनों का गुणगान किया गया भजनों की प्रस्तुति करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में रेणुकूट से चलकर कृष्णा शर्मा के द्वारा रिद्धि सिद्धि के देव गणेश वंदना व हनुमान वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई राजस्थान के सूरजगढ़ से आए हुए संजय सेन के द्वारा हरियाणवी राजस्थानी धमाल गाकर वहां पर उपस्थित श्याम बाबा प्रेमियों को झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया साथ ही साथ पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया भजनों की इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली से आए हुए शीतल पांडे के द्वारा तेरा मेरा रिश्ता कभी टूटने ना पाए तेरे होते हुए कहीं और मांगने ना जाए प्यार की ऐसी बरसात रहे बाबा जब तक मैं जियू तेरा साथ रहे बाबा शहर कानपुर से आई हुई भजन गायिका कोमल तिवारी के द्वारा बाबा के सुंदर भजन आएगा आएगा लीले चड़ सांवरा आएगा आदि भजनों की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम में दूर दूर से आए बाबा के भक्तों द्वारा बाबा के इस भक्ति की बहती हुई भजन की गंगा में डूबकर श्याम बाबा को श्रद्धा पूर्वक नमन वंदन करके मनाया गया।जो भी भगत बाबा के इस कार्यक्रम में आया वह सुबह आरती के बाद श्याम बाबा का चूरमा व छप्पन भोग प्रसाद लेकर ही गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के सुदर्शन मित्तल के द्वारा किया गया समिति के सदस्यगणो नवनीत अग्रवाल, बंसी गर्ग,सोनू बंसल,टोनी,अमित मित्तल,प्रतीक अग्रवाल,कृष्णा केसरी,नवल अग्रवाल,विनय,सीटू बंसल पंकज गोयल संदीप बंसल, नवनीत सिंघल, राजेन्द्र अग्रवाल, राजेश जिंदल,राहुल गोयल,वीरेंद्र मित्तल,गोविंद अग्रवाल,जगमंदर अग्रवाल,दीपू अग्रवाल,विनय गोयल एव सैकड़ों श्याम बाबा के श्रद्धालु भगतगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment