अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड के तिराहे पर स्थानीय लोगों ने बस्ती से होकर चल रहे टीपरो से उड़ रहे भयंकर धूल डस्ट के कारण आक्रोशित बस्ती के लोगों ने बस्ती की सड़कों जाम कर दिया। लोगों ने कहा बस्ती की सड़कों व बस्ती से सटे जितने भी क्रशर प्लांट है सभी संचालित प्लांटों पर रेगुलर पानी का छिड़काव कराया जाए। मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझाकर व कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे के करीब बिल्ली मारकुंडी डाला लंगड़ा मोड तिराहे पर स्थानीयो ने सड़कों व प्लांटों से उड़ रहे भयंकर धुल से परेशान होकर अचानक से सड़क जाम कर दिया।
बस्ती के लोगों का कहना था कि बस्ती की सड़कों व बिना पानी छिड़काव के चल रहे प्लांटों से भयंकर धूल डस्ट उड़ने के कारण बस्ती व आसपास के लोग काफी परेशान हो गए हैं। लोगों का घरों में रहना मुश्किल होता जा रहा है। खदान व प्लांट मालिक रेगुलर सड़कों व प्लांटों पर पानी का छिड़काव की व्यवस्था करें ताकि सड़कों से घुल न उड़े और आने जाने वाले लोगों व आसपास के रहने वाले दिक्कतों लोगों को दिक्कत परेशानी न हो।

