अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज़ दिनांक बीते १४ अप्रैल को संध्या लगभग सात बजे रेलवे अनुसूचित जाति, जनजाति रेलवे यूनियन के द्वारा मनोरंजन क्लब परिसर चोपन में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस *संविधान रक्षा दिवस* के रूप में मनाया । कार्य कर्म की अध्यछता कर रहे AME रेलवे प्रणय जॉय तिर्की एवं मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजित रावत ने कहा बाबा साहेब के शिक्षित राष्ट्र के सपने को भारतीय जनता पार्टी पुरा कर रही है इस कार्यक्रम में SNG पब्लिक चोपन के स्कूली बच्चों ने स्वागत गान के साथ बाबा साहेब के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन भी किया इसी क्रम में icrku के अध्यछ शाखा चोपन,उमेश कुमार सिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर काम करने की बात कही।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बच्चों में कापी कलम और मिष्ठान बांटकर बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सह भोज की वेवस्था बनाई गई थी कार्यक्रम में महेंद्र प्रसाद मुख्य कार्य करता , मनोज पासवान, अध्यक्षACSTएस के भारती,प्रकाश दास,पांचू राम, दिलीप, एवं समिति के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

