क्षेत्राधिकारी ओबरा ने  पुलिस व पीएसी बल द्वारा  हाथीनाला क्षेत्र  के जंगलों में की गयी  काम्बिंग व जनचौपाल आयोजित कर बांटी गयी सामग्री

---Advertisement---

(अशोक मद्देशिया/अनिल जायसवाल)

हाथीनाला,सोनभद्र

आज दिनांक 15.04.2022 को क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद द्वारा जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से थाना हाथीनाला पुलिस व पीएसी बल के साथ थाना स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बेलहथी व जोगीडीह के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के पश्चात ग्राम बेलहथी में जनचौपाल आयोजित कर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त उपस्थित स्थानीय लोगों को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत 25 अदद मच्छरदानी, 27 अदद टार्च, 15 अदद छाता , , महिलाओं को 07 अदद सिलाई मशीन व युवाओं को खेलकूद हेतु वॉलीबॉल/नेट का वितरण किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment