पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों को 157 साइकिल व टार्च वितरित किया 

---Advertisement---

(वली अहमद सिद्दीकी / हाजी सलीम हूसैन)

चुर्क,सोनभद्र

आज दिनांक 15.04.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र में ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर उनके दायित्वों, कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनपद के समस्त थानों से आये कुल- 157 चौकीदारों को 157 अदद साइकिल व टार्च का वितरण किया गया । जिससे वे सभी अपने कार्यो/दायित्वों/कर्तव्यों का निर्वहन आसानी से कर सकें । उन्होने बताया कि चौकीदार पुलिस की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करने, पुलिस विभाग के बेहतर पुलिसिंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री राहुल पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment