राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत घिवही रेलवे गेट नम्बर 50 से लगभग 100 मीटर दुर ग्राम पंचायत केवाल में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई सूचना पर पहुंचे थान प्रभारी निरिक्षक सुर्यभान ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार विंढमगंज रेलवे स्टेशन और महुअरिया स्टेशन के बीच रात्रि लगभग 3:00 बजे के आसपास विंढमगंज से रेणुकूट जाने के क्रम में किसी ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जिसकी पहचान तत्काल केवाल ग्राम प्रधान के द्वारा हो गई ।ग्रामप्रधान दिनेशयादव व मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि युवक अवधेश कुमार उर्म लगभग 25 वर्ष पिता रूपचंद्र भारती मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसका इलाज परिजनों के द्वारा कराया जा रहा था विक्षिप्त युवक की मौत रेलवे पोल संख्या 61/19 के पास घटना घटी सूचना मिलने पर
महुआरिया रेलवे स्टेशन मास्टर ने तत्काल विंढमगंज स्टेशन को सूचना किया क्योंकि जहां पर घटना घटी है वह महुरिया रेलवे स्टेशन के अंतर्गत में आता है लेकिन विंढमगंज स्टेशन को जैसे ही सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंद्रेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन को सूचना किया सुचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान तत्काल शव को कब्जे में कर पंचनामा की कार्रवाई कर अंत्यपरीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा..

