ब्यूरो, क्राइम जासूस,
सोनभद्र
जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार के अध्यक्षता में बेघर तथा कचरा उठाने वाले नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाने के लिए वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराने को लेकर एन0जी0ओ0 के पदाधिकारियों व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक गयी। बैठक में उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे तबके जो बेघर तथ कचरा उठाने वाले नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए उनका पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है। ऐसे नागरिक जिनके पास अपना कोई आवास नहीं है तथा आश्रयहीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं एवं ऐसे व्यक्ति जिन्हें, समुचित पहचान पत्र के अभाव में आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होते हैं, वे खाद्यान्न वितरण की महत्वपूर्ण योजना से वंचित हो जाते हैं, उनके लिये राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। बैठक के दौरान जानकारी दी गयी कि राशन कार्ड निर्गमन हेतु आधार कार्ड उपलब्ध कराने, ऐसे वंचित व्यक्तियों के प्राथमिकता के आधार पर आधार कार्ड जारी किये जाने, आधार कार्ड निर्गत करने के लिए पहचान हेतु मान्य दस्तावेजों की सूची बनाने, अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित प्रारूप पर राजपत्रित अधिकारी अथवा तहसीलदार, ग्राम पंचायत के प्रमुख अथवा मुखिया अथवा उसके समकक्ष अधिकारी द्वारा निर्गत
फोटोयुक्त प्रमाण-पत्र के रूप में मान्य होगें, राशन कार्ड निर्गत करने की कार्यवाही के क्रम में सर्वप्रथम अनेक सार्वजनिक स्थलों जैसे धार्मिक स्थल, पार्क, महत्वपूर्ण स्थल, जहां आम जनमानस बहुतायत में आते हों आदि बिन्दुओं पर चर्चा व विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी,समाज कल्याण कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग एवं सशक्तीकरण अधिकारी,जिला प्राबेेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारीगण, एन0जी0ओ0 के पदाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
——————————-
05-ंसोनभद्र/दिनांक 13 अप्रैल, 2022।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत श्री प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया के आदेशानुसार जिला पंचायत सोनभद्र की बैठक 19 अप्रैल, 2022 को मध्यान्ह 12.00 बजे दिन में जिला पंचायत सभाकक्ष में आहुत की गयी है। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की जायेगी। बैठक में उक्त तिथि को ससमय मा0 जिला पंचायत सदस्यगण, मा0 सांसद (लोकसभा/राज्यसभा)/मा0 विधायकगण (विधानसभा/विधान परिषद), समस्त मा0 प्रमुखगण आदि की उपस्थिति हेतु अनुरोध किया गया है।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

