सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश में जनपद सोनभद्र मैं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के बैनर तले बलिया में हुई पत्रकारों की गिरफ्तारी एवं जेल भेजने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से उत्तरप्रदेश के महामहिम राज्यपाल को प्रेषित पत्र जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित अधिकारी को सौंपा गया।
जिसमें यह कहा गया कि बलिया में अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र लिक मामले का खुलासा करने वाले पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह एवम मनोज गुप्ता के गिरफ्तारी का पत्रकार विरोध करते हैं ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुधाकर मिश्रा ने कहा कि नकल माफिया के ऊपर कार्रवाई करने के बजाए पत्रकारों का दमन किया जा रहा है।
पत्रकारों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी सात सूत्री माँग जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित उप जिलाधिकारी श्री रमेश कुमार को सौंपा।
सौपे गए पत्र में 7 माँगे इस प्रकार से है :-
1) बलिया में पेपर लीक मामले में नकल माफिया द्वारा किए गए कार्यों की जाँच हो उसमें लिप्त अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई एवं दोनों पत्रकारों के ऊपर से केस वापस लिया जाए।
2)बलिया जनपद के जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवम अन्य अधिकारियों की भूमिका की न्यायिक जाँच कराई जाए, जाँच रिपोर्ट आने के उपरांत लिप्त अधिकारियों को निलंबित किया जाए ताकि किसी भी तरह से जाँच प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।
3)प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को तत्काल प्रभाव.से रोका जाए।
4 ) विभिन्न चैनल, समाचार पत्रों , मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों को शासन स्तर से सूचीबद्ध किया जाए।
5) उत्तर प्रदेश के प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन पर उसमें पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उपबंध शामिल किया जाए ।
6 )उत्तरप्रदेश में पत्रकार आयोग का गठन करके उसमें मान्यता प्राप्त सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
7) उत्तर प्रदेश में किसी पत्रकार को किसी भी प्रकरण में कथित रूप से संलिप्त पाए जाने की दशा में तब तक गिरफ्तारी न की जाए जब तक पुलिस विभाग के एक राजपत्रित अधिकारी से उस मामले की जाँच ना करा दी जाए।
इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के सोनभद्र इकाई के जिलाध्यक्ष सुधाकर मिश्र, विवेक पाण्डेय ,संतोष सोनी, रवि पाण्डेय, धर्मवीर सिंह,सुनील सिंह,दिनेश पाण्डेय , राजेश कुमार पाठक, रामनरेश शुक्ला, रविकांत उपाध्याय , बद्री प्रसाद गौतम ,सावित्री देवी,चिंता पाण्डेय, रामकेश यादव, आयुष्मान पाण्डेय , अरविंद तिवारी आदि मीडिया जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

