अशोक मद्देशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। भारतीय रेलवे के धनबाद मण्डल में एक ओर रेल प्रशासन द्वारा समय समय पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ,तो दूसरे ओर रेल कर्मचारी भी एक कदम आगे बढ़कर प्रत्येक माह में मण्डल के विभिन्न रेल कर्मचारियों के बीच विशेष रूप से अपने रनिंग साथियों के बीच जिसमे सुपरवाइजर, तो कभी पुराने ex अनुभवी सज्जन के बीच आपसी हालचाल के क्रम में संरक्षा संगोष्ठी , तो कभी duty को तनाव मुक्त रखे विषयो पर चर्चा कर लोगो को
जागरूक एवमआनन्दित करते आ रहे है। ऐसे ही क्रम में कल दिनाँक 10.4.2022 को अपनो का हालचाल एवम तनावमुक्त संरक्षित ड्यूटी के विषय पर ऑनलाईन मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता श्री संजय सिंह/लोको पायलट/KQR ने की । मीटिंग में विभिन्न स्थानों से मण्डल के कई रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया । मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे संजय सिंह ने बताया कि मैं लगभग 5 सालों से ऐसे सामाजिक उत्थान, या मानवीय चेतना अथवा संरक्षा ,सुरक्षा की दिशा में ऐसे कार्यक्रमों को करता रहता हूँ ,कॅरोना काल मे भी लोगो को सामुहिक मदद,एवम पीड़ितों का हालचाल लेकर उनके मनोबल को उच्चा करते रहता था।कल के मीटिंग में SPAD से बचे,जिसके लिए पूर्ण विराम लेकर कार्य करने तथा परिवारिक तनाव मुक्त होकर संरक्षित कार्य करने पर जोर दिया गया, जिसमे धनबाद से लोपा श्री अखिलेश कुमार, रामनरेश कुमार,वीरू। पाथरडीह से संतोष, गौतम,सतीश लोपा हजारीबाग से शमशाद, मनोज, कोडरमा से गौतम/लोपा, आदित्य कुमार सलोपा,बिपिन कुमार/वसलोपा0आशुतोषरंजन/लोपा गया से राकेश कुमार, लोपा, बरवाडीह से अशोक प्रसाद लोपा, कृष्ण शिला से राहुल, मुकेश, कृष्णा प्रसाद/लोपा, सिंगरौली सेलोपा- श्री राकेश कुमार,पी के निराला,जी यस पी सिंह चोपन से अमरेश कुमार सलोपा
लोपा- संजय कु0 यादव,इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री G.s.p singh गीत एवम मिथिला वाणी से लोगो को जागरूक किया तो बिपिन, निराला,शमशाद ने भी शेरों शायरी से महफिल को चार चांद लगा दिया।

