अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र पावन रामनवमी के उपलक्ष में चोपन नगर में आदर्श मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा व मनमोहक झांकी निकाली गई |सर्वप्रथम नगर के प्राचीन मन्दिर कैलाश मन्दिर पर विधि विधान से झंडा पूजन किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा को प्रीतनगर अजय ट्रांसपोर्ट से प्रारंभ की गई। बताते चलें कि पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से श्री राम नवमी शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था जिसके वजह से कोई भी कार्यक्रम नहीं हो सके थे लेकिन इस बार कोरोना महामारी समाप्ति के पश्चात कमेटी ने भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाला शोभायात्रा के एक दिन पहले पूरे नगर को भगवामय झंडे से राम मय कर दिया गया था।
नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पर शोभा यात्रा का फूलों के साथ भव्य स्वागत एवं गर्मी को देखते ठंडा पानी एवं शर्बत की व्यवस्था किया गया था। शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक सुंदर झांकी लोगों का मन मोह लिया साथ ही रंगीन आतिशबाजी से पूरा आकाश शोभायमान हो गया। शोभायात्रा प्रीतनगर से शुरू होकर हिल कॉलोनी,अवकाश नगर, मेन मार्केट तथा अन्य जगहों से होती हुई चोपन बैरियर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय ओबरा विधायक एवं उ. प्र. सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने भगवान की झांकी का विधिवत पूजन एवं आरती किया इस दौरान उन्होंने श्री रामनवमी पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री राम के जीवन को आदर्श मानकर हमें जीवन व्यतीत करना चाहिए और आदर्श समाज की स्थापना करनी चाहिए।
इस अवसर पर श्री राम नवमी शोभायात्रा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी ने आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया तथा सफल आयोजन के लिए नगरवासियों का आभार व्यक्त किया ।
इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, नीरज भाटिया, महेंद्र केशरी, सतनाम सिंह,अजय सिंह, पिंटू जायसवाल, मंडल महामंत्री विकास चौबे, विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त नरसिंह त्रिपाठी, जनार्दन बैशवार, सुरेश यादव, अंकित पाण्डेय, धर्मेश एवं नगरवासी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना चोपन प्रभारी निरीक्षक के. के. सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

