चैत नवरात्रि के नौवें दिन देवी शक्ति आराधना का महापर्व

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय इलाके में आज चैत नवरात्रि के नौवें दिन देवी शक्ति आराधना का महापर्व बसंतीक नवरात्र के दौरान मां काली मंदिर के प्रांगण से मंदिर के पुजारी राजीव रंजन तिवारी व श्री राम नवमी सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में लगभग 10 फीट ऊंचा भगवान श्री राम की प्रतिमा के साथ-साथ मनमोहक झांसी व जगह जगह पर जय श्रीराम, जय श्रीराम के गुंज ध्वनि विस्तारक यंत्र से गुंज रहे थे जुलूस रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के मुडिसेमर, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, श्री राम मंदिर तक स्थानीय एक से बढ़कर एक कलाकारों के द्वारा लाठी-डंडे,भाला, तलवार से रोंगटे खड़ा कर देने वाली कलाओं की प्रस्तुति की गई इस दौरान इलाके के धरतीडोलवा,नावाडीह, सलैयाडिह, मुडिसेमर, बूटबेढवा से आए सैकड़ों महावीरी झंडा पूरे रोड के दोनों तरफ खचाखच भरे हुए थे साथ ही साथ जगह-जगह पर ग्रामीणों की मंडली प्रभु श्री राम का भजन कीर्तन के साथ जय श्रीराम के नारे भी लगाए जा रहे थे।वहीं जगह, जगह स्थानीय लोगोँ द्वारा शरबत पानी, चना ,किशमिस, बुनिया प्रसाद के रूप में वितरण कर रहे थे जुलूस थाने से सटा हनुमान मंदिर पर पहुंचा वहां मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा हनुमान जी के झंडे का पूजन अर्चन करने के पश्चात वापस हलवाई गली, अपर बाजार, रामलीला ग्राउंड, शाहू चौक, सब्जी मंडी, बैंक रोड होते हुए पुनः मां काली मंदिर के प्रांगण पर पहुंचा जहां काली मंदिर के पुजारी राजीव रंजन तिवारी के द्वारा हनुमानी झंडा का आरती व पूजन के पश्चात आसपास के गांव से आए ग्रामीण जो हनुमानी झंडा लिए हुए थे देर शांम को अपने घरों को वापस हुए इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी राजेंद्र कुमार गुप्ता हर्षित चंद्रवंशी अमित चंद्रवंशी अमित केसरी सुरेंद्र कुमार गुप्ता लवकुश चंद्रवंशी डी सी मद्धेशिया धर्मेंद्र मद्धेशिया मनीष मद्धेशिया उदय जायसवाल … जुलूस व कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान अपने पुलिस बल व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment