अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। शक्तिपीठ धाम मां काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे नवरात्रि भर माँ काली का पूजन अर्चन व्रती माताऐ-बहने एवं भक्त गणों ने किया साथ ही साथ रामनवमी के दिन की महागौरी की उपासना एवं माता के दरबार मे कलश स्थापना करने लिए श्रद्धालुओ के लिए पूजा अर्चना करने की विशेष व्यवस्था मां काली मंदिर पर की गई थी।

जो कि आज पूर्णाआहुति एवं भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। समस्त आयोजन काली मंदिर सेवा समिति चोपन के माध्यम से होता है।इस आयोजन में श्रद्धालु गण बढ़चढ़ कर सहयोग व सेवा भाव करते है।
इस परम पुनीत पावन अवसर पर सेवादार अशोक सिंह,हीरा लाल, सतीश भाटिया,सतीश श्रीवास्तव, सतेंद्र मिश्रा संवाददाता,सुनील तिवारी,जीतू सिंह,राजेश भारती अभिषेक दुबे,मनिमय भौमिक, सियाराम तिवारी,सुशील पांडेय सभी सेवादार सेवा में लगे रहे दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं ने बारी बारी भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

