बैरखड ग्राम पंचायत के सचिव, प्रधान पर सीमेंटेड बेंचों में घोटाला करने पर मुकदमा दर्ज

---Advertisement---

 

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुध्दि में सीमेंटेड बेंचों के खरीद फरोख्त में गडबड़ी करने के आरोप में बैरखड ग्रामपंचायत के सचिव भारतभूषण व ग्राम प्रधान उदय पाल पर आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत के प्रार्थना पर थाने मे मुकदमा दर्ज दिया।
जानकारी के अनुसार विकास खंड के बैरखड ग्राम पंचायत में सीमेंटेड बेंचों को लगवाने में गड़बड़ी पाई गई। जिसकी जांच जिलापंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व मे गठीत टीम द्वारा किया गया था आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत समरबहादूर सिंह ने थाने मे बैरखड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के प्रार्थना पत्र दिया
थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत की तहरीर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 7/13,व 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment