तार टूट कर गिरने से गुमटी में लगी आग,हजारों का सामान जला

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह में बुधवार की रात्रि को गुमटी के ऊपर से गुजर रहा हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से गुमटी में आग लग गई और गुमटी में रखा परचून की दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी जहरून खातून पत्नी स्व. नासिर अहमद चार वर्ष पूर्व अपने पति की मौत हो जाने के बाद गुमटी में परचून की दुकान खोलकर अपना और अपने दो बच्चों का भरण पोषण करती थी पति के गुजर जाने के बाद जिसके पास न तो रहने को घर था न ही खाने को अनाज लेकिन जहरून खातून ने हिम्मत न हारते हुए एक छोटी सी गुमटी में परचून की दुकान चलाती थी और लगभग एक वर्ष पूर्व मिले आवास में रहती थी आवास जो मिला था वह भी पूर्ण रूप से तैयार नही था बिना छत के घर में रहने को मजबूर थी और घर का लगभग सारा सामान गुमटी में ही रखती थी जो बीते रात ऊपर से गुजर रहा तार सार्ट सर्किट होकर गुमटी पर ही गिर गया और रात होने की वजह से किसी को जानकारी नहीं हो सकी और गुमटी में रखा सारा समान धू धू कर जलकर खाक हो गया अब घटना के बाद से जहरूँन खातून के पास जो सहारा था वह जल चुका है अब उसके सामने खाने पीने तक को लाले पड़े है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment