विभिन्न स्थलों पर चैती छठ महाव्रत का आयोजन किया गया। छठ महाव्रत

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र क्षेत्र में गुरुवार को देर शांम को विभिन्न स्थलों पर चैती छठ महाव्रत का आयोजन किया गया। छठ महाव्रत अनुष्ठान के तीसरे दिन व्रतियों ने सन क्लब सोसायटी के द्वारा निर्मित विशाल सुर्य मंदिर के ठीक सामने बहने वाली सततवाहिनि नदी के तट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किये।क्षेत्र का प्रसिद्ध स्थल सतवाहिनि नदी के तट पर सूर्य मंदिर के सामने बने छठ घाट पर छठ महापूजन का आयोजन किया गया।
जहां पर दर्जनों छठ व्रतियों ने महाव्रत किये।सन क्लब सोसायटी के देखरेख में इस अनुष्ठान को पूरा किया गया। अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए समुचित ब्यवस्था किया गया है।पेयजल ,रोशनी व ध्वनि विस्तारक यंत्र से भक्ति गीत बजाया जा रहा है। ब्रती ने नदी में स्नान कर सूर्य भगवान को अर्द्ध अर्पित किए।भक्ति गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा हैं।घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए स्थानीय भक्तों ने ने स्नान के लिए झरना लगाया है।
घाट पर समुचित रोशनी की  ब्यवस्था  की गई है। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण पूरी तन्मयता के साथ व्रत की हुई महिलाओं के सुख सुविधाओं की निगरानी कर रहे थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment