अनिल जायसवाल,
डाला, सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.04.2022 को थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-13/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित 01 नफर अभियुक्त जमशेर अहमद पुत्र स्व0 हैदर अली निवासी ग्राम पड़रक्ष टोला, कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को ग्राम देवटन के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. जमशेर अहमद पुत्र स्व0 हैदर अली निवासी ग्राम पड़रक्ष टोला, कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, थाना प्रभारी हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 विनोद कुमार यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी तेरसू यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी जसवंत कुमार, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।

