अशोक मद्देशिया,
चोपन, सोनभद्र
*अर्थदण्ड जमा नहीं करने के कारण सजा काट रहे बंदियों के रिहाई के लिए आया फरमान*
*मारकुंडी/सोनभद्र ।* भाजपा के (42वां) स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश सरकार जहां अलग-अलग जनपदों में बंद बंदी अर्थ दण्ड शुल्क जमा नहीं करने के कारण सजा काट रहे थे। वहीं शासनादेश के तहत अर्थ दण्ड समाजसेवी द्वारा जमा कर भाजपा के स्थापना दिवस पर बंदियों को रिहा किया गया।
उक्त सम्बन्ध में जिला कारागार अधीक्षक जगदम्बा दुबे ने बताया कि जिला कारागार गुरमा से भाजपा के (42वां) स्थापना दिवस के अवसर पर मनीष यादव पुत्र राजू यादव निवासी नई बस्ती राबर्ट्सगंज जो अर्थ दण्ड शुल्क जमा नहीं करने के अभाव में सजा काट रहा था।इसका अर्थ दण्ड शुल्क समाजसेवी मनोज कुमार गोयल के द्वारा जमा कर आज रिहा कर दिया गया है।हम सब मनीष यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे विदा किया गया।

