*स्वाट टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कुल 75 ग्राम हेरोईन के साथ 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.04.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट टीम सोनभद्र व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस लाइन चुर्क मोड़ के पास से 03 नफर अभियुक्तगण *01. रवि जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम भटवा, पोखरी, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर, 02. रवि मौर्य पुत्र सुरेश सिंह निवासी झकाही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र 03. दीपू उर्फ पवन मौर्या पुत्र मोतीलाल मौर्य निवासी झकाही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र* को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 40 ग्राम हेरोइन व जामा तलाशी में 500 रुपये नगद, 20 ग्राम हेरोइन व जामा तलाशी में 400 रुपये नगद तथा 15 ग्राम हेरोइन व जामा तलाशी में 500 रुपये नगद (कुल 75 ग्राम हेरोइन अनुमानित कीमत 7.5 लाख रुपये) तथा एक अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या (UP 63 Q 1848) बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 249/2022, 250/2022 व 251/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
*1-* रवि जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम भटवा, पोखरी, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर ।
*2-* रवि मौर्य पुत्र सुरेश सिंह निवासी झकाही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
*3-* दीपू उर्फ पवन मौर्या पुत्र मोतीलाल मौर्य निवासी झकाही, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी -*
*1-* तीन नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 75 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 7.5 लाख रु0 )
*2-* एक अदद मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP 63 Q 1848)
*3-* कुल 1400 रुपये नगद ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
*1-* उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
*2-* उ0नि0 विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
*3-* उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, प्रभारी स्वाट टीम, जनपद सोनभद्र ।
*4-* हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
*5-* हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अमर सिंह स्वाट टीम, जनपद सोनभद्र ।
*6-* का0 शिवचन्द पटेल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment