*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र।* भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आज ओबरा मण्डल के केन्द्रीय कार्यलय पर ध्वजारोहण, पद संचलन और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के विचारों का प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रातः ९:०० बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण करते हुए वंदे मातरम का गान किया गया। तत्पश्चात डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य वक्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एवं पार्टी की स्थापना में महापुरुषों के योगदान का विस्तृत वर्णन किया गया
। वक्ताओं के सम्बोधन के बाद एक शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात् देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के विचारों का टेलीविजन के माध्यम से हो रहे सीधे प्रसारण को सुनने के बाद सभी कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण करके मण्डल अध्यक्ष जी द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर सुखनंदन चौरसिया, धुरंधर शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश्वर, वीरेंद्र मित्तल, वीरेश सिंह, संजय सिंह चंदेल, सुनील सिंह, शिशिर शर्मा, सुशील कुशवाहा, उमा शंकर सिंह, अमित मित्तल, रंग बहादुर पटेल, सुमन तिवारी, राहुल भारती, चन्द्र शेखर पाण्डेय, राज कुमार यादव, अरविंद सोनी, प्रशान्त सोनी, अनूप त्रिपाठी, बबलू निषाद, उमा शंकर जायसवाल, नित्यानंद दूबे, सुरेश प्रसाद, आदर्श सिंह, नादिश खान, सावित्री देवी, पुष्पा दूबे, विभाष घटक, रत्नेश चौबे, मनीष विश्वकर्मा, विकास सिंह, कुलदीप अग्रवाल, आदित्य प्रताप सिंह, शैलेश दूबे, विनोद तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री पवन कुमार मिश्रा

