*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*चोपन/सोनभद्र।* आज भाजपा के ( 42 ) वें स्थापना दिवस पर सुबह लगभग सात
बजे भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम ध्वजारोहण एवं वंदे मातरम गान के बाद पार्टी के संस्थापक प. दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन वंदन किया।
तत्पश्चात डीजे बैण्ड बाजा के साथ ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालकर पूरे नगर में भ्रमण के दरमियान भारत माता की जय,वन्देमातरम भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए श्यामलाल पर एलईडी टीवी पर मन की बात पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के भाषण में ओजपूर्ण सम्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और आत्मसात करते हुए उनके बताए हुए मार्गो पर चलने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
उसके बाद उपस्थित भाजपा जनों को सम्बोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा आज से 42 वर्ष पहले जनसंघ के नाम से जानी जाती थी आज के ही दिन जनसंघ से भाजपा के नाम से प्रवर्तित हुई थी आज 42 वर्ष बाद भाजपा भारत की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नाम से जानी जा रही है। जिसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओ को जाता है भाजपा पार्टी राष्ट हित में कार्य करने को कटिबद्ध है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है,अन्त में भाजपाजनो ने जलपान ग्रहण किया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप, दिव्य विकास सिंह अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, संदीप पांडे, बृजेश पांडे, मंडल महामंत्री विकास चौबे, सत्यदेव पांडे, संजय जैन, सुरेंद्र पांडे, पवन सिंह, राहुल सिंह, जिलाजीत यादव, राजकुमारी देवी, सुरेंद्र पांडे एव सैकड़ों भाजपाजन उपस्थित थे।

