ग्राम पंचायत डोड़हर में नाले के निर्माण में हो रहा बड़ा घोटाला*

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। जनपद सोनेभद्र में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हो गई हैं की यहां लगभग हर सरकारी विकास कार्यों में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। जिले में बड़े पैमाने पर मनरेगा में हुए घोटाले की सीबीआई जांच चल ही रही थी कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना घर घर शौचालय और आवास निर्माण में घोटाले की बात सामने आ गई।अभी शौचालय घोटाले की जांच पूरी नही हुई तब तक सोनभद्र के गांवों में सौंदर्यीकरण के लगाए गए सीमेंटेड बेंच की खरीद फरोख्त में में बड़ी धांधली सामने आ गई। भ्रष्टाचार के आरोप में जिले के डीएम को भी सस्पेंड कर दिया गया।सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य व तमाम योजनाएं तो जोर शोर से शुरू किए जा रहे है, किंतु जमीनी हकीकत देखी जाएं तो उन विकास कार्यो व योजनाओं पर कार्यदायी संस्थाओं व भ्रष्टाचारियों की टेढ़ी नजर लग जाने से विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रहे है।
ऐसे ही विकास कार्य में घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत डोड़हर में जहां जिला पंचायत के कोटे से बन रहे करीब दो सौ मीटर लंबे नाले का कार्य देखा जा सकता है।इस नाले का निर्माण प्राथमिक विद्यालय डोडहर से लेकर मोखना पूल तक होना है। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त नाले के निर्माण कार्य में मानक के विरुद्ध आस पास की पहाड़ियों से उठाया गया बोल्डर,नदी नालों से उठाया गया बालू इत्यादि का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है पंद्रह और एक का मसाला बनाकर घोटाले का नाला निर्माण कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है ,जो बनने के कुछ ही दिनों के बाद धराशाही हो जाएगा। कार्यदायी संस्था व संबंधित ठेकेदार की ऊंची पहुंच व रसूख की धमक के कारण ग्रामीण खुलकर बोलने या विरोध करने से कतराते हैं। दबी जुबान से नाम न छपने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों द्वारा बेधड़क लोकल नदियों से अवैध रूप से खनन कर लाए जा रहे बालू और बोल्डर को बेरोक टोक सरकारी विकास के निर्माण कार्यों में खपाया जा रहा है। उनका कहना है कि जब इसी तरह से निर्माण कार्य होगा तो वो कितने दिन चल पाएगा। बहरहाल सवाल यह है कि आखिर सरकारी पैसों का दुरुप्रयोग क्यो किया जा रहा है! ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को दरकिनार कर नदी नालों से बालू- बोल्डर उठा कर नाम मात्र का सीमेंट मिलाकर कार्य क्यों कराया जा रहा हैं ! आखिर इतने बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार कौन है।स्थानीय लोगों ने नवागत जिलाधिकारी से इस पूरे निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे आकाओं के इशारे पर हो रहे इस निर्माण कार्य की सच्चाई सामने आए और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाई हो।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment