बीजपुर पुलिस ने भूत प्रेत के विवाद में 6 लोगों का किया चालान

---Advertisement---

बग्घा सिंह/ अशफाक,

बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इन्जानी मे मंगलवार को भूत प्रेत की बात को लेकर हुई मारपीट में छः लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम पक्ष के नागेन्द्र पुत्र त्रिभुअन उम्र 28 वर्ष , लीलावती पत्नी नागेन्द्र उम्र 32 वर्ष,रेखा पत्नी राधेश्याम उम्र 25 वर्ष व द्वितीय पक्ष के अवधेश पुत्र त्रिभुअन उम्र 48 वर्ष,बृजबिहारी पुत्र स्व0 त्रिभुअन उम्र 22 वर्ष,प्रभावती देवी पत्नी अवधेश उम्र 38 वर्ष निवासीगण ग्राम अंजानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र आपस मे विवाद कर रहे थे सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी आरोपियों को 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment