*भारत गैस एजेंसी द्वारा ग्राहक उज्जवला योजना में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ उजागर।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*

*ओबरा/सोनभद्र।* ओबरा क्षेत्र अंतर्गत स्थित गैस गोदाम रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के द्वारा उज्जवला योजना के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार के लग रहे आरोपों में ग्राहकों ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत उनको कनेक्शन लगभग 2 वर्षों से दिया गया है किंतु अभी तक उन्हें पासबुक नहीं मिली ना ही चूल्हा गैस इत्यादि। पूछने पर बताया जाता है कि अभी सामान नहीं आया है इसलिए आपको नहीं दिया जा सकता जबकि बड़ी बात यह है कि उसमें ऐसे भी ग्राहक थे जिनके मोबाइल पर सब्सिडी तक एक बार मिल चुकी है किंतु गैस चूल्हा इत्यादि नहीं मिला। सोचने वाली बात यह है कि यदि कनेक्शन नहीं मिला तो सब्सिडी कैसे मिल गई भारत गैस एजेंसी पहले भी काफी समय से विवादों में घिरी रही है । किंतु उज्जवला योजना से संबंधित यदि ग्राहकों को कनेक्शन नहीं मिलते हैं तो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजनाओं को ध्वस्त करने में लगा यह ओबरा भारत गैस एजेंसी जहां आए दिन ब्लैक करके सिलेंडर बेचे जा रहे हैं पर भी बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। ऐसे में अब ग्राहकों ने भी यह सोच लिया है कि अगर उन्हें गैस चूल्हा इत्यादि नहीं प्राप्त होता है तो वह जिलाधिकारी से शिकायत कर इस गैस एजेंसी के लाइसेंस को रद्द कराने का काम करेंगे। देखना यह है कि क्या गैस एजेंसी मालिक का अभी यही रवैया रहता है जबकि किसी ग्राहकों सामाजिक व्यक्तियों व पत्रकारों से मिलने का या बात करने का समय उनके पास नहीं रहता है कार्यालय पर सिर्फ स्टाफ होते हैं जो यह बताने में सक्षम नहीं है कि उज्जवला योजना से संबंधित 2 साल से पीड़ित ग्राहकों को अब तक गैस क्यों नहीं मिल पाया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment