क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन चुनाव मैं पिछले 4 दिनों से हो रहे काफी गहमा गहमी का आज समापन हुआ | चुनाव में कुल 106 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष व सचिव पद के प्रत्याशी को चुना जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रभु सिंह कुशवाहा को कुल 67 प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिव शंकर एडवोकेट को मात्र 38 वोट मिले इस प्रकार से प्रभु सिंह कुशवाहा 29 वोटों से विजयी घोषित हुए |वहीं सचिव पद के लिए प्रत्याशी मनोज कुमार मिश्रा को 70 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामेश्वर प्रसाद राव को 34 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से मनोज कुमार मिश्रा सचिव पद के विजय प्रत्याशी घोषित हुए | आपको बताते चलें कि अध्यक्ष पद के लिए पड़े 106 मतों में एक मत अवैध पाया गया |
मुख्य चुनाव अधिकारी राम जी पांडे एडवोकेट व सहायक चुनाव अधिकारी सत्यनारायण यादव एडवोकेट तथा चेयरमैन रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशीयों को शुभकामनाएं दी | और वहां मौजूद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से उनका स्वागत किया | जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए |
दुद्धी सिविल बार एसोसिएशन चुनाव मे प्रभु सिंह बने अध्यक्ष व मनोज कुमार मिश्रा सचिव
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, April 5, 2022 1:53 AM
---Advertisement---

