(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
सोनभद्र।ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज सोनभद्र के संरक्षक प्रेमचंद गुप्ता (पूर्व ब्लाक प्रमुख), रौनियार शिक्षक परिवार, समाज के लोगों के सहयोग एवं नेतृत्व में एम.एस.डी.एकेडमी विद्यालय बभनी सोनभद्र में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर लोगों ने भाग लिया। सभी अध्यापकों को डायरी पेन, अतिथियों, महीलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डॉ बीपी गुप्ता (वरिष्ठ अध्यापक) छत्तीसगढ़, रामसहाई रौनियार (उपाध्यक्ष), प्रेमचंद गुप्ता संरक्षक एवं नेतृत्वकरता, रमाशंकर रौनियार (पुर्व प्रधान) गोपाल गुप्ता (रौनियार) प्रधान, बलदेव प्रसाद (रौनियार) पुर्व प्रधान, जमुना प्रसाद पूर्व प्रधान, शंभू प्रसाद पूर्व प्रधान, द्वारिका प्रसाद वरिष्ठ समाजसेवी, रामनारायण पूर्व प्रधान, सुरेश गुप्ता रौनियार समाज के वरिष्ठ जन, अध्यापक गण, महीलायें युवा आदि लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन अध्यापक उमाशंकर गुप्ता रौनियार ने किया।

