*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र।* ओबरा नगर पंचायत वार्ड न० छ: के सभासद एवं भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया जिला प्रमुख राहुल श्रीवास्तव ने रविवार को अपने जन्मदिवस के मौके सराहनीय पहल की।अपने वार्ड में दो पानी की टंकी का भिन्न-भिन्न स्थानों पर उद्घाटन कर वार्ड वासियों को तपती गर्मी और से राहत पहुचाने का प्रयास किया।
पानी की टंकी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमती देवी ने किया।इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि, इस प्रचंड गर्मी के मौसम में पानी की सुविधा करे और पानी को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना बहुत बड़ी चुनौती हैं, हम सभी के सामने हर वर्ष रहता है। लेकिन मेरे कार्यकाल में प्रत्येक वर्ष जरूरत होने पर वार्ड के सभी हिस्सों में पानी भेजवा कर जनता को राहत पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है।तभी मैंने पानी की टंकी का प्रस्ताव बनाकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह और अध्यक्ष प्रानमती देवी के पास रखा। जिसके बाद उन्होंने उस पर हरी झंडी दिखाकर इस योजना में मेरा साथ दिया। आज मेरे लिए खुशी की बात है कि अपने जन्मदिवस पर अपने वार्ड वासियों को पानी की टंकी का सौगात दे पाया। हमे उम्मीद है कि इस छोटे प्रयास से वार्ड की जनता को इस भीषण गर्मी में थोड़ा राहत जरूर मिलेगा और मेरा पूरा प्रयास है कि अपने कार्यकाल में वार्ड में बचे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराया जा सके। इस टंकी के उद्घाटन से वार्ड के वासियों चेहरे पर खुशी
देखने को मिला।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता धुरंधर शर्मा, उमेश पटेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, विनय सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ अग्रवाल, मनोज सिंह, भाजपा कार्यकर्तागण एवं स्थानीय निवासीगण उपस्थित थे

