दुद्धी पुलिस द्वारा 01 अदद ट्रक से ले जाये जा रहे 20 राशि भैंस को किया गया बरामद-*

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी,सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.04.2022 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा कस्बा दुद्धी से 01 अदद ट्रक (UP 72 AT 5591) से ले जाये जा रहे कुल 20 राशि भैंस को बरामद कर मुक्त कराया गयातथा मौके से 02 नफर अभियुक्तगण 01. निसार खान पुत्र जमशेर अली, निवासी ग्राम डोमीपुर, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, 02. सागीर अहमद पुत्र आलिम निवासी ग्राम दिघुल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-78/2022 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है ।

*बरामदगी का विवरण-*
*1.* 20 राशि भैंस ।
*2.* एक अदद ट्रक वाहन सं0 (UP 72 AT 5591)

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment