ए, एच, रब्बानी/ विक्की राम)
अनपरा, सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.04.2022 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मोनू भारती पुत्र राजू भारती निवासी वार्ड नं0-12 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किग्रा 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1-मोनू भारती पुत्र राजू भारती निवसी वार्ड नं0-12 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-उप निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2-मुख्य आरक्षी विश्वम्भर राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3-मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार प्रजापति, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
4-आरक्षी केशव मिश्र, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

