चालक और स्टेशन मास्टर की लापरवाही बनी महिला के मौत का कारण

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

कर्मा थाना क्षेत्र स्थित खैराही रेलवे स्टेशन पर 40 वर्षीय एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना 9.30 बजे की बताई जा रही है, स्थनीय लोगों के अनुसार स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी, उसी मालगाड़ी के नीचे से एक महिला स्टेशन से इस तरफ से उस तरफ निकलने लगी । इसी बिच स्टेशन मास्टर और चालक ने ध्यान नहीं दिया, मालगाड़ी चलदी।जिससे 40 वर्षीय महीला मालगाड़ी के नीचे दब कर कट गई। और इसकी मौत हो गई।अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्टेशन मास्टर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होने फोन रिसीव नहीं किया। चालक अथवा स्टेशन मास्टर ध्यान दिए होते तो शायद इतनी बडी घटना घटित होने से बच जाती।क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि रेलवे स्टेशन से इस पार से उस पार जाने के लिए कोई सुरक्षित स्थल नही है जिससे आए दिन इसी तरह से लोगो का आना जाना रहता है। कर्मा पुलिस को रेलवे स्टेशन से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment