*जलनिगम पीने के पानी सप्लाई पाइप से निकला मांस का टुकड़ा, पंछियों के पंख।*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

ओबरा/सोनभद्र। अभी करोना कहर पूर्ण रूप से खत्म नहीं कि जलनिगम की लापरवाही सामने आ गया ओबरा नगर पंचायत विस्तारित क्षेत्र भलुआ टोला के
हनुमत नगर में जलनिगम द्वारा पब्लिक को पानी सप्लाई दिया गया हैं जो दो दिन बन्द पड़ा था।
जिसे स्थानीय निवासियों ने जब पाईप लाईन चालू किया गया तो पाईप से पानी के साथ मांस का छोटा टुकड़ा एवं पंख पानी के साथ निकलता देख स्थानीय निवासी हतप्रभ हो गए
और आपस में एक दुसरे से बात करते हुए कहने लगे ।
कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जी देश एवं प्रदेश में स्वच्छता अभियान के साथ ही देश और प्रदेशवासियों के हर तबके के लोगों हर सुविधा मुहैया कराने के लिए दिन-रात प्रयासरत
हैं लेकिन जलनिगम की लापरवाही से पानी के सप्लाई में रोग परोसने का कार्य जा रहा हैं जो मानव जीवन के साथ खिलवाड़ है।
इस प्रकरण पर ओबरा भलुआ टोला हनुमंत नगर के निवासियों ने नवागत जिलाधिकारी महोदय व जलनिगम सप्लाई के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया कि लापरवाह कर्मचारियों को जांचोपरांत दण्डित करते हुए हनुमंत नगर के निवासियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कराएं जिससे आम- जनमानस जनजीवन सुरक्षित रहें किसी भी प्रकार की सकारामक बिमारी ना फैले।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment