*दुकान के सामने खड़ी बोलेरो रात्रि में हुई चोरी*

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/ जयदीप गुप्ता)
*कोन।* स्थानीय थाने से कुछ ही दूर चांची कला मोड़ पंचुमान के समीप दुकान के सामने खड़ी बोलेरो को बुधवार की रात्रि को चोरी हो गई।बोलेरो मालिक सूर्यसेन ने बताया की प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात भी बोलेरो खड़ी कर पास में ही अपने घर सोने चला गया उसी बीच रात्रि में ही चोरों ने बोलेरो चोरी कर लिया सुबह आस पास के लोगो द्वारा जानकरी मिली जिसके बाद काफी खोजबीन किया गया वही कोन थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से चोरी की घटना से थाना प्रभारी को अवगत कराया हु।वही इस तरह की घटना से स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल है लोगो का कहना है की इस तरह की घटना चोरों के लिए आम हो गई है इससे पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है लेकिन आज तक बोलेरो चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका बीते 11 फरवरी को भी कोन बस स्टैंड से अविनाश गुप्ता की बोलोरो की लॉक तोड़ गाड़ी ले जाने का प्रयास किया गया था लेकिन सयोग था कि गाड़ी में मास्टर चाभी (बनाई हुई)गाड़ी के लॉक में टूट गयी और चोरों का प्रयास कामयाव नही हुआ और चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।वहीं स्थानीय लोगो का कहना है की अगर पुलिस अभी भी तत्परता दिखाते हुए इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाती है तो हमलोगो के दरवाजे पर खड़ी गाडियां कभी भी चोरी हो सकती है और आगे भी हौसला बुलंद चोर इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment