*गुरमा क्षेत्र मे धड़ल्ले से बिक रही है अवैध महुआँ की शराब,नही हो रहा कार्रवाई।*

---Advertisement---

 

*आबकारी विभाग एवं स्थानीय प्रशासन राजस्व हित जनहित में करें कड़ी कार्रवाई*

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

*चोपन/सोनभद्र।* मारकुंडी घाट नीचे ग्रामीण अंचलों में धड़ल्ले से धधक रही भट्ठियां अवैध शराब बनाने की गवाही दे रही है बावजूद इसके इस काले धंधे का सफाया करने में जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं जानकारी के अनुसार गुरमा चौकी क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के कोल बस्ती मैं बेखौफ अवैध शराब बनाने ,बेचने का धंधा निरंतर चल रहा है,आलम यह है कि नौसादर, यूरिया,डायजापाम की गोली मिलाकर महुआ की नशीली शराब बनाकर अवैध बिक्री कर भारी मुनाफा कमाने का धंधा चल रहा है।
इन क्षेत्रों में हालात इस तरह के हैं कि हाईवे के किनारे होने केकारण सड़क पर ट्रक लेकर चलने वाले चालक खलासी मोटर मिस्त्री छोटे मोटे दुकानदार इसका प्रयोग कर नशे की लत पूरी करते हैं और इसके एवज में कारोबारियों को वह मुंह मांगा पैसा अदा करते हैं खास तौर पर सायं से लेकर देर रात के अंधेरे में नशेड़ीओ की भीड़ लगी रहती है बावजूद इसके जिम्मेदार बाखबर होते हुए भी बेखबर बने रहते हैं जिससे सलखन,मीनाबाजार,गुरमा के मझियाँन बस्ती,सहित करगरा मीतापुर आदि गांव में भी शराब की भट्ठियां धधक रही है और कारोबारी से लेकर नशेड़ी मदमस्त है सबसे अधिक चिंता लाइसेंसी शराब व्यवसायियों के लिए है जो सरकारी राजस्व जमा कर नियमित देशी विदेशी शराब की दुकान खोलकर बैठे हैं और वही उनके समानांतर अवैध शराब बेची जा रही है जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है लेकिन मरता क्या न करता जब जिम्मेदार ही इस पर नियंत्रण के लिए उदासीन बने हुए हैं तो वह चाह कर भी अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कोई मोर्चा नहीं खोल पा रहे हैं इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध कच्ची शराब बनाने वालों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध शीघ्र ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment