*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र।* उ0प0 विधुत कर्मचारी संघ के तत्वाधान में परियोजना के मुख्य द्वार झरिया नाला गेट पर केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल में कड़ी निंदाकी गई जिसमें स्थानीय स्तर की समस्याओं के साथ-साथ विद्युत विभाग के साथ-साथ सरकारी क्षेत्रों का निजीकरण बंद किया जाए। आजादी के पूर्व मजदूर आंदोलन के बल पर हासिल 1926 के ट्रेड यूनियन एटक एवं मजदूरों को मिले हड़ताल/ आंदोलन को श्रमिक कोड के नाम पर मजदूरों को गुलामी की जंजीरों में फंसाने वाले कानून बनाना सरकार बंद करने,न्यूनतम मजदूरी 26000/- किया जाए एवं आयकर के दायरे दायरे से बाहर सभी श्रमिक परिवारों को 7500/- प्रतिमाह भुगतान किये
जाने,सीपीएफ, जीपीएफ,ईपीएफ पर घटाए गए ब्याज दर वापसी लिये जाने, पुरानी पेंशन प्रणाली लागू किए जाने, तेलंगाना के बाद संविदा श्रमिकों को रेगुलर किए जाने,किसानों के सी एल पर ब्याज दर पूर्व की भांति 6% किया जाय जाए जिसे सभी 12% किया गया है।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन एवं पौष्टिक आहार वितरण किए जाने, सभी विभागों के मजदूरों /संविदा श्रमिकों के देय भुगतान करते हुए समय से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए और आप प्रशासन द्वारा संविदा श्रमिकों की 564एंव संघ द्वारा दी गई सूची मे इनके गेट पास एवं ई पी एफ स्लिप को देखकर इनके आवासो की बिजली पानी न काटा जाय और खाली न कराया जाय और अवैध आवासों को खाली कराने संघ सदैव प्रशासन के साथ रहेगा।
विधुत उत्तर कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तुत मांगों एवं जन समस्याओं का अविलंब द्विपक्षीय वार्ता से निपटारा किया जाए एवं भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए जिनको संघ द्वारा आम सभा एवं पत्र द्वारा इंगित किया जा चुका है। उप जांच कमेटी बनाई जाए जिससे संघ के प्रतिनिधि भी रखें जाय ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा सके ।
अध्यक्षता प्रभात कुमार पाण्डेय,
संचालन योगेंद्र प्रसाद ने किया।
मुख्य वक्ता अजय कुमार सिंह,पशुपति नाथ विश्वकर्मा,संजय शर्मा ,प्रदीप कनौजिया, मधु कांत यादव थे। सभा मे उपस्थिति -हरेन्दर यादव ,अंजार खान ,बानी व्रत बनर्जी ,अजीत साहू, गुलाम मोहम्मद,पुष्कर सिंह ,अमर जीत ,मन्नान खान,प्रदीप कनौजिया, अविनाश श्वीवास्तव, रोहित बिंद, आनंद सिंह, उदित नारायण सिंह, धर्मवीर यादव ,राज कुमार पाठक,राज मेहता, दिनेश कनौजिया, विनोद रजक, बचिया, परमेश्वरी, राजकुमारी ,भगवान दास , अभिषेक पाण्डेय, बब्बन, शिवम् सिंह, रजक,आन्नद सिंह विनोद जायसवाल, दिलीप चौहान,संतोष शर्मा,उदित नारायण सिंह सैकड़ों की संख्या में यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

