क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | आगामी अप्रैल माह से शुरू हो रहे हैं रामनवमी व रमजा़न त्यौहार को लेकर कोतवाली दुद्धी में उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी की अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई | जिसमें दोनों संप्रदाय के लोगों ने आगामी त्यौहार रामनवमी व रमजान को शांति व सौहार्द के बीच मनाये जाने को लेकर अपनी बात कही | बैठक में जय बजरंग अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि ने कहा कि रामनवमी त्योहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा | जिसमें सभी अखाड़ा के अध्यक्ष श्री रामलीला मैदान में इकट्ठा होकर एक भव्य जुलूस के रूप में कस्बा के बस स्टैंड होते हुए काली मंदिर तक जायेंगे, उसके बाद संकट मोचन मंदिर के चौराहे पर शौर्य, कला का प्रदर्शन होगा | ज्ञात रहे कि रामनवमी का त्यौहार 2 अप्रैल से शुरू होगा और 10 अप्रैल को रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला जाएगा |तथा रमजा़न माह की शुरुआत 3 अप्रैल से चंद्र दर्शन के अनुसार होगा | बैठक में उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने दोनों समुदाय के लोगों से मिलजुल कर त्यौहार मनाने का अपील किया तथा आवांछनीय तत्व लोगों पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया | इस मौके पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि, भोलानाथ आढ़ती, दिनेश कुमार गुप्ता, आलोक कुमार अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ,सुमित सोनी ,जामा मस्जिद सचिव फतेह मोहम्मद खान, ग्राम प्रधान बघाड़ु अब्दुल्लाह अंसारी ,प्रधान पति मल्देवा निरंजन जसवाल ,प्रभारी निरीक्षक दूधी राघवेंद्र सिंह, एस एस आई विमलेश कुमार सिंह, एस आई संदीप राय सहित काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे |
कोतवाली दुद्धी में रामनवमी व रमजा़न त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, March 29, 2022 5:39 PM
---Advertisement---

