अशोक मद्देशिया
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र। आज सुबह त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ से चलकर बिहार झारखंड जा रहें भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री नागेन्द्र सिंह का चोपन रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में भाजपाजनो शिष्टाचार भेंटकर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ने बताया कि संगठन के बिहार झारखंड के प्रदेश महामंत्री नागेन्द्र सिंह जी का जिलाधयक्ष अजीत चौबे जी के नेतृत्व में भाजपाजनो त्रिवेणी एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर जैसे रेलवे स्टेशन पर रुकी सभी भाजपाजन मोदी योगी जिन्दाबाद भाजपा जिन्दाबाद का नारा लगाकर संगठन महामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं शिष्टाचार भेंटकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विशाल पांडे,वरिष्ठ नेता एवं जिलापंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी गाड़ीयों के काफिले के साथ से उन्हें गढ़वा छोड़ने गए।
स्वागत एवं शिष्टाचार भेंट, आशीर्वाद प्राप्त करने वालोें में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव त्रिपाठी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,भाजपा युवा जिला अध्यक्ष विशाल पांडे, प्रदीप अग्रवाल, दिव्य विकास सिंह, वरुण त्रिपाठी, धर्मेश जैन, पवन सिंह, मुकेश पटेल एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

