(“क्राईम जासूस” ,सेराजुल हुदा)
दुद्धी सोनभद्र |
पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अमवार चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से छेड़खानी करने के आरोप में पिता के तहरीर पर आरोपी दिनेश कुमार पुत्र विजय, मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र, दयाशंकर पुत्र मनोज, निवासी कोरची व अनिल कुमार पुत्र वकील निवासी सगमा गढ़वा को पकड़कर जेल भेज दिया गया | उक्त आरोपी युवकों के ऊपर धारा 354 क, 506 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है |


