पीछे से आ रही आटो बाइक सवार को टक्कर मार खुदपलटी, तीन घायल

---Advertisement---

राकेश केशरी,
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में रींवा रांची राजमार्ग पर बाबा लाइन होटल के पास मंगलवार को दोपहर में विंढमगंज की ओर से आ रही आटो ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद खुद भी पलट गई। इससे आटो में बैठी अकेली महिला सवारी को गंभीर चोटें आई हैं वहीं बाइक सवार व आटो चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर इन दिनों डग्गामार जीप,आटो आदि वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं। इन वाहनों की स्टेयरिंग नौसिखिए और अवयस्क चालकों के हाथों में होने से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मंगलवार को दोपहर में विंढमगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार आटो जैसे ही बाबा लाइन होटल के पास पहुंची थी कि आगे चल रहे बाइक सवार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार को टक्कर मार आटो खुद भी पलट गई जिससे उसमें सवार अनीता देवी (३० वर्ष) पत्नी प्रेम कुशवाहा निवासी फुलवार को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अत्यधिक चोट की वजह से महिला बेहोश हो गई वहीं बाइक सवार पकरी निवासी शीतल प्रसाद (६० वर्ष) एवं आटो चालक जितेन्द्र कुमार (१७ वर्ष) को भी हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। चिकित्सक डा० संजीव कुमार ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment