संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव 

---Advertisement---

राकेश केशरी,

महुली।विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड गांव में मंगलवार को अल सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना ग्राम प्रधान सहित पुलिस को दी। शव की पहचान जोरूखाड़ निवासी बीस वर्षीय प्रदीप कुमार यादव पुत्र रामेश्वर यादव के रूप में की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विंढमगंज थाना के दरोगा शिवकुमार सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल दुद्धी भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक के बड़े भाई और पिता दोनों हिंडालको में काम करते हैं जो घटना के दिन घर पर नहीं थे। मृतक के चाचा चंद्रमणि ने बताया कि वह घर में अकेले ही अपने कमरे में सोता था। उन्होंने कहा कि सोमवार को रात्रि में करीब दस बजे खाना खाकर वह अपने रूम में सोने चला गया था इसके बाद कब,क्या, कैसे हुआ किसी को कुछ पता नहीं।
घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर क्षतिग्रस्त हाल  में मृतक का मोबाइल भी मिला है जिसकी बैटरी व सेट आदि पत्थर से कूंच दिया गया है। मोबाइल से सिम भी गायब है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक बीए अंतिम वर्ष का छात्र था और अक्सर अपने मोबाइल फोन पर ही व्यस्त रहता था। परिजनों ने काल डिटेल खंगाल कर घटना के खुलासा करने की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment