बिजली लाइनों के नीचे नहीं करें होलिका दहन कलेक्टर की जिले के नागरिको से अपील।

By:

On: Thursday, March 17, 2022 3:27 AM

---Advertisement---

सिंगरौली/मध्यप्रदेश।
(विक्रम सिंह सोढ़ी,क्राइम जासूस”)
सिंगरौली कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा जिले के आम नागरिकों से इस आशय की अपील की गई है कि बिजली की ऐसी लाइनें जिसमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है, उनके नीचे और ट्रांसफार्मर के समीप होलिका दहन नहीं करें। उन्होंने कहा है कि यदि लाइनों के नीचे होलिका दहन किया जाता है तो बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना सदैव बनी रहती है।

उन्होने कहा है कि होलिका का आयोजन और होलिका दहन बिजली लाइनों से कुछ हटकर करें, क्योंकि आग की लपटों से एल्यूमिनियम तारों व केबिल के गलने, जलने और टूटने की संभावना रहती है। इनके टूटने या गिरने से कोई भी बड़ी अप्रत्याशित घटना घट सकती है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment