एबीआईसी में रंगारंग प्रस्तुति के साथ अनुजों ने दी अग्रजों को विदाई।

By:

On: Wednesday, March 16, 2022 1:35 PM

---Advertisement---

रेणुकूट।/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में हिण्डालको द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आज 16 मार्च को  आयोजन किया गया

जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिण्डाल्को मानव संसाधन विभाग के उपाध्यक्ष राजीव झुनझुनवाला, विशिष्ट अतिथि राकेश वरिष्ठ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वन्दना, कविता, सम्भाषण, विदाई गीत, समूह नृत्य आदि का रंगारंग प्रस्तुतिकरण किया गया। जहाँ अग्रजों ने अपने अनुजों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और सदैव अग्रसर रहने की सलाह दी वहीं अनुजों ने भी अपने अग्रजों की सलाह के अनुपालन का आश्वासन दिया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश चन्द्र सिंह, राजीव कुमार पाण्डेय, डॉ. अरविन्द कुमार पाण्डेय, जलज मालवीय ने अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करने वाले निश्चित रूप से सफल होते हैं। अतः परिश्रम करें व आगे बढ़ें साथ ही अपने गुरूजनों के मार्गदर्शन को आत्मसात करें और अपने विद्यालय को गौरवान्वित करें। डॉ. पूनम वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आयोजित तथा डॉ. बबलू कुमार भट्ट, छात्रा प्रगति व छात्र प्रभात द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सभी शिक्षकों एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment