इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट का हिण्डाल्को शॉपिंग मॉल में हुआ शुभारंभ।

By:

On: Tuesday, March 15, 2022 12:27 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र की रेणुकूट में स्थित  हिण्डाल्को शॉपिंग मॉल में देश के प्रतिष्ठित एवं स्वादिष्ट फूड चैन रेस्टोरेंट “इंडियन कॉफी हाउस” का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा लक्ष्मी नागेश एवं हिण्डाल्को संस्थान के मुखिया एन. नागेश ने फीता काट कर किया।


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जसबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा मल्होत्रा, विनोद ठाकुर- रेखा ठाकुर, एन एन राय- पूनम राय, बीजे एलेक्जेंडर- सुमन एलेक्जेंडर, जेपी नायक एवं उज्जवल केश ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि हिण्डाल्को में इस रेस्टोरेंट के खुल जाने से कॉलोनीवासियों एवं आसपास के इलाको में रहने वाले लोगों को स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। लोग यहां अपने परिवार के साथ आकर खुशनुमा वक्त बिता सकेंगे। इसके बाद मौजूद सभी लोगों ने रेस्टोरेंट के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बता दें कि रेस्टोरेंट सुबंह 7 बजे से रात 10 बजे तक चालू रहेगा। जहाँ एक बार में 50 से 60 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। साथ ही यहां आने वाले वाले ग्राहकों के लिए वेज एवं नॉनवेज दोनों प्रकार के व्यजनों की सुविधा मौजूद है।
इस मौके पर परनीत सिंह, हेमराज समेत हिण्डाल्को के तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि ब्रिटिश राज के समय में इंडिया काफी हाउस के नाम से संचालित होने वाला यह फूड रेस्टोरेंट अपनी कॉफी से लिए खासा मशहूर है। यहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों की मुरीद देश की तमाम बड़ी हस्तियां रहीं हैं। देश के कई शहरों में सफल संचालित हो रही तमाम शाखाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment