कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्थान द्वारा कोविड़ 19 से बचाव और टीकाकरण जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।

By:

On: Sunday, March 13, 2022 7:51 AM

---Advertisement---

बभनी/सोनभद्र।
(रवि शंकर,”क्राइम जासूस”)
कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्थान के तत्वावधान मे आज रविवार 13 मार्च को ब्लाक संसाधन केन्द्र बभनी के प्रागण मे कोविड़ 19 के प्रति जागरूकता एव टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा हीरालाल गुप्ता रहे।


इस शिविर का उद्देश्य लोगो का कोविड के प्रति टीकाकरण और बचाव मुख्य बिन्दु था।
विकास खण्ड बभनी मे कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्थान द्वारा रविवार को ब्लाक संसाधन मे कोविड 19 मुक्त भारत बनाने के लिए अभियान चलाया इस अभियान के तहत उपस्थित लोगो को टीकाकरण और बचाव के लिए प्रेरित किया गया।कैशपार कम्पनी गाव गाव मे कम ब्याज पर गरीबो को रोजगार के लिए पैसा देता है।इन पैसो से गरीब लोग स्वरोजगार कर अपने जीवन को मुख्य धारा से जोड़ सकते है।

कम्पनी के डी आर एम सुनील कुमार यादव ने कहा कि कम्पनी गरीबी दूर करने के लिए लोगो को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

श्री यादव ने उपस्थित लोगो को टीकाकरण व बचाव के लिए प्रेरित किया।उन्होने बताया कि 15 वर्ष तक के सभी लोगो का टीकाकरण चल रहा है सभी लोग इसका निशुल्क लाभ लें।गरीबी दुर करने के लिए शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पैसा जरूरी है।कैसपार ऐसे लोगो को कम व्याज पर लोन देकर कर रोजगार की मुख्य धारा से जोडता है।शिविर के दौरान उपस्थित सदस्यो एव कार्यकर्ताओं की कोविड सुरक्षा कीट का वितरण किया गया।इस दौरान कम्पनी के ए आर ओ प्रवीण कुमार ,सिद्देश्वर नाथ शर्मा, प्रेम चन्द,अमन्त कुमार,महेश कुमार ,अमर नाथ सामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment