*पी०जी कालेज में गुण समंक की परिकल्पना परीक्षण पर कार्यशाला।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्देशिया
ओबरा/सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा एवं भारतीय लेखा परिषद मिर्जापुर शाखा के तत्वाधान में चल रही ऑनलाइन रिसर्च मेथडोलॉजी कार्यशाला के पांचवे दिन मुख्य वक्ता के रूप में डॉ विकास कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग, राजकीय महाविद्यालय ओबरा,
ने शोध परिकल्पना के सम्बंध में गहन व महत्वपूर्ण बिन्दु हाइपोथेसिस टेस्टिंग ऑफ अटरीब्यूट्स पर अपने विचारों को रखा एवं एक बहुत ही सुंदर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से डॉ विकास कुमार ने गुण संमक व चर संमक अंतर को समझाते हुए बताया कि गुण संमक को कैसे एकत्रित, सुव्यवस्थित करेंगे तथा गुण संबंध का परिकल्पना परीक्षण करते समय किन किन बातों का ध्यान रखेंगे विस्तार पूर्वक बताया I
उन्होंने प्रतिभागियों से एकत्रित किए गए संमक पर ही शून्य परिकल्पना परीक्षण को कैसे स्वीकार व अस्वीकार करते हैं बहुत ही सरल शब्दों में समझाया I उन्होंने अटरीब्यूट्स को बांटने एवं उनसे जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को भी हल कर बताया, जिसमें प्रतिभागियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देश के कोने कोने से छात्र एवं रिसर्च स्कॉलर सम्मिलित होकर इस कार्यशाला की सफलता को बढ़ा रहे हैं I
डॉ मृत्युंजय पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर,कॉमर्स विभाग,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला सोनभद्र जिले मे शोध को बढ़ाने का काम करेगी तथा छात्र-छात्राओं को उत्साहित करेगी I इसके पहले 4 दिनों तक लगातार 100 से अधिक प्रतिभागियों की संख्या इस कार्यशाला में बनी हुई है। पांचवे दिन कार्यकम का प्रारंभ आईआईएम रायपुर के शोध
छात्र शशांक श्रीवास्तव ने डॉ विकास कुमार का स्वागत करके किया। कार्यक्रम में बाहर के प्रोफेसरों ने भी इस कार्यक्रम की अनेकों अनेकों सराहना की एवं यह कहां की ऐसा कार्यक्रम देखने को मिलना बहुत ही मुश्किल है जहां पर इतनी लगन से शिक्षक आए हुए प्रतिभागियों को शिक्षा देने में लगे हो। कई प्रतिभागियो ने यह आग्रह किया कि इस तरह की शोध पर लगातर कार्यशाला होनी चाहिए और रिसर्च पेपर लेखन और डाटा एनालिटिक्स थ्रू सपीसस पर भी कार्यशाला का आयोजन करना चाहिए। पूरे समारोह में प्रतिभागियों, आयोजकों, रिसोर्स पर्सन एवं मुख्य अतिथियों के अलावा डॉ राम नरेश यादव,मिर्ज़ापुर, डॉ दीपक कुमार मिश्रा राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज वाराणसी, डॉ अमित वर्मा उड़ीसा, डॉ सुभाष, गोरखपुर आदि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment