Big Breaking:-चुनाव ड्यूटी में जा रही सी आई एस एफ फोर्स की बस मारकुंडी घाटी में पलटी एक जवान की मौत, तीन जवान गंभीर रेफर

By:

On: Saturday, March 5, 2022 1:51 AM

---Advertisement---

गोरखपुर से सोनभद्र चुनाव ड्यूटी आ रहे थे मारकुंडी घाटी उतरते समय हुई अनियंत्रित

सोनभद्र:- रावर्टसगंज कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी दुर्गा मंदिर के दूसरे घाटी उतरते समय सीआईएसएफ के जवानो को लेकर रोड़वेज बस सैकड़ों फ़ीट खाई में जा गिरी जिसमें एक जवान शहीद हो गया। जिसमें 3 की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।शेष जवानों का जिला चिकित्सालय इलाज चल रहा।
प्राप्त समाचार के अनुसार सीआईएसएफ के 37 जवान गोरखपुर से सोनभद्र चुनाव हेतु लौट रहे थे कि शुक्रवार की मध्यरात्रि के लगभग मारकुंडी पुरानी घाटी दुर्गा मंदिर के दुसरी घाटी में सीआईएसएफ फोर्स को लेकर आ रही रोड़वेज बस अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट खाई में जा गिरी जिसमें सवार जवान कृष्णबीर सिंह 45 वर्ष पुत्र जोगेन्द सिंह ‌निवासी सलोनी, बहादुरगढ़, गाजीपुर जवान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों जवानों को जिला चिकित्सालय भेज दिया जिसमें 15 जवान घायल हो गए उसमे से 3 जवानो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment