(“क्राईम जासूस”,सेराजुल हुदा)
दुद्धी/ सोनभद्र |
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कादल में एआईएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का आगमन कल दोपहर बाद होना सुनिश्चित हुआ है |
दोनों नेता पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार खरवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे | दोनों नेताओं का आगमन हेलीकॉप्टर के द्वारा ग्राम कादल में होगा | इसकी जानकारी जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह मौर्या ने दी |


