उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 5 मार्च को दुद्धी में टाउन क्लब के खेल मैदान पर होगा ||

By:

On: Wednesday, March 2, 2022 1:08 PM

---Advertisement---

(“क्राईम जासूस”,सेराजुल हुदा)
दुद्धी सोनभद्र |

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए दुद्धी तहसील मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 5 मार्च को होना सुनिश्चित हुआ है |

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ,जिला महामंत्री दिलीप पांडे एडवोकेट व डीसीएफ डायरेक्टर संजय तिवारी ने संयुक्त रुप से बताया कि प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मार्च को दुद्धी में विधानसभा 403 के भाजपा प्रत्याशी राम दुलारे गोड़ के समर्थन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर के द्बारा राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान पर लैंड करेंगे और उसके बाद कार के माध्यम से टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे | कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी यहां के विकास व जिले संबंधित मांगों के बारे में कुछ ना कुछ क्षेत्र के लोगों से जरूर कुछ वादाा करेंगे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment