*3 मार्च को प्रियंकागांधी रामलीला मैदान ओबरा में करेंगी जनसभा।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का आगमन कल ओबरा रामलीला मैदान में दोपहर 12बजे से होना सुनिश्चित हुआ है।
कल के कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चंदेश्वर राव, कार्यवाहक अध्यक्ष फरीद अहमद और नागेश पाठक, वरिष्ठ नेता ईश्वरी नारायण सिंह , जगदीश मिश्रा , अरविंद सिंह और प्रत्याशी रामराज सिंह गोड ने कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दिया है। प्रत्याशी रामराज सिंह गोड लगातार जनसंपर्क कर प्रियंका गांधी के कल के कार्यक्रम में लोगो को ज्यादा से ज्यादा पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आपको बताते चलें कि प्रियंका गांधी के लड़की हूँ लड़ सकती हूँ नारे से व चुनाव में महिलाओं की 40 प्रतिशत भागीदारी व युवाओं की भर्ती तथा किसानों के लिए की गई घोषणाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। प्रियंका गांधी के सोनभद्र आगमन को।लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment