सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(हाजी सलीम ,”क्राइम जासूस”)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का आगमन 3 मार्च 2022 को प्रातः 9:00 बजे हाइडिल मैदान रावटसगंज में होगा।
आज दिनांक 1 मार्च 2022 को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी दिनांक 3 मार्च 2022 को जनपद सोनभद्र के हाइडिल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा 400 घोरावल 401 रावटसगंज 402 ओबरा एवं 403 दुद्धी के मतदाताओं से सपा के लिए मतदान की अपील करेंगे ।
सपा के जिला अध्यक्ष द्वारा आम जनमानस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के सभी पदाधिकारी एवं समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी ,नगर पदाधिकारी , सेक्टर पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारीयो एवं वरिष्ठ नेताओ से इस अवसर पर उपस्थित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव की विचारो को सुनने और समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा गया है। आप को बताते चले कि इस कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 2 मार्च यानी कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भी सोनभद्र में जनसभा है ।

